पटना, दिसम्बर 9 -- मोकामा थाना क्षेत्र के छत्रपुरा मेन रोड के पास एसयूवी कार ने बाइक में टक्कर मा दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार दोपहर की है। धौरानी टोला निवासी गोपाल कुमार (32) और चिंतामणिचक के विश्वजीत कुमार (36) बाइक पर सवार होकर मोकामा से बरहपुर जा रहे थे। सामने से आ रही काले रंग की एसयूवी कार ने बाइक में टक्कर मारी दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। विश्वजीत की हालत ज्यादा चिंताजनक बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...