भभुआ, फरवरी 14 -- भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष के दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों रुपयों के सामान की चोरी कर ली गयी। मामले में स्कूल के प्रधान शिक्षक संजय कुमार ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है, दर्ज मुकदमा मेंकहा गया है कि बैंजो, ढोलक, करताल, डफली, झांंझ, बांसुरी, माइक, जेब्रोनिक साउंड बाक्स, टेबल स्टैंड, स्टॉक पंजी सहित कई सामान की चोरी हुई है। हि.प्र. दुर्घटनाओं में छह महिला सहित 11 लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में छह महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर की खुशी कुमारी, सुशीला देवी, करौंदिया के सही आलम, सैथा के राधेश्याम राम, भभुआ वार्ड 10 की सुहानी सत्या, पुलिस लाइन की गीता कुमारी, हरनाटांड़ की फुला देवी, नसेज की प्रभा देवी, डारीडीह...