भभुआ, फरवरी 19 -- (पैनल) भगवानपुर। प्रखंड की मोकरम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ले अधिसूचना जारी कर दी। बीडीओ अंकिता शेखर ने बताया कि 18 फरवरी को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र में सूचना का प्रकाशन, नामांकन की तिथि 6-7 मार्च, 9-10 मार्च तक नामांकन पत्रों की समीक्षा, 11 मार्च को नामांकन वापस लेने और चुनाव चिन्ह का आवंटन और 18 मार्च को मतदान होगा। कसेर गांव में आज निकलेगी कलश यात्रा भगवानपुर। प्रखंड के कसेर गांव में शुक्रवार से शुरू हो रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक बबन पांडेय ने बताया कि 20 फरवरी को कलश यात्रा, 21 फरवरी को पंचांग पूजन और कथा प्रारम्भ तथा आगामी 28 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा और कलशयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई ...