सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर में तीन साल पूर्व मोईन की चर्चित हत्या में असलहा बरामद करने वाले दरोगा सन्तोष कुमार शुक्ल ने कोर्ट में गवाही दी। पीड़ित पक्ष के वकील शेख नजर अहमद ने बताया कि जिला जज सुनील कुमार ने दूसरे विवेचक को शुक्रवार को गवाही में तलब किया है। अगस्त 2022 में गोली मारकर कर की गई हत्या में इसी गांव के फैय्याज अहमद पर मुकदमा विचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...