प्रयागराज, मार्च 26 -- शहर के किनारे बसे मोइनुद्दीनपुर के 200 से अधिक परिवार के लिए टैंकर ही सहारा बन गया है। लोग जलकल के टैंकर के पानी पीने को मजबूर हैं। सुबह-शाम लोग टैंकर के सामने लाइन लगाकर पानी लेते हैं। क्षेत्र में घरों की टोटियों में पानी नहीं आता। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या विकराल हो रही है। वार्ड 82 मोइनुद्दीनपुर में मुन्ना मस्जिद जिगरा मॉडल कसारी-मसारी शमीम दरोगा की गली में हालात भयावह हो गए हैं। पार्षद आजाद अहमद ने बताया कि नलकूप दूर होने के चलते क्षेत्र के खास हिस्से में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी शिकायत कई बार की गई। मिनी नलकूप लगाने की भी मांग की गई, लेकिन जलकल समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पार्षद के मुताबिक, संपन्न परिवारों ने घरों में सबमर्सिबल लगा लिया है। गरीब परिवार टैंकर के भरोसे रहते हैं। कभी-कभी टैंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.