देवघर, दिसम्बर 3 -- सारठ प्रतिनिधि मोंथा चक्रवात में किसानों के फसलों के नुकसान आकलन को बुधवार को प्रखंड सभागार में कृषक मित्रों की बैठक आयोजित की गई। अधिकांश कृषक मित्रों ने किसानों द्वारा दिए गए आवेदन की जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट एटीम गौतम कुमार को सुपुर्द कर दी गयी। जिन कृषक मित्रों द्वारा अभी तक रिपोर्ट के साथ फॉर्म जमा नहीं किया है, उन्हें गुरुवार तक हर हाल में शत-प्रतिशत फॉर्म रिपोर्ट कर जमा करने का निर्देश दिया गया। कहा कि कृषक मित्रों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद अंचल कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा। उसके बाद संबंधित राजस्व कर्मियों के माध्यम से अंचलाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग किसानों को हुई क्षति की संपूर्ण रिपोर्ट भेज दी जाएगी, ताकि किसानों को नुकसान का मुआवजा मिल सके। सरकार ने गैर बीमित किसानों का चक्रवात व बीमारी से फसलों के नु...