घाटशिला, अक्टूबर 29 -- बहरागोड़ा।बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा चक्रवात का असर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में दिखने लगा है। मंगलवार की शाम से ही क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। वैसे तूफान के कारण सोमवार से ही आसमान में बादलों का उमड़ना शुरू हो चुका था। आसमान में बादल छाए रहने के कारण बुधवार की सुबह से सूरज दिखाई नहीं दिया। रिमझिम बारिश ने ठंड का एहसास कराया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ऐसी स्थित एक नवंबर तक रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और क्षेत्र में बारिश होगी।मोंथा तूफान के कारण हो रही हल्की बारिश व हवा से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ झलक रही है। धान पक चुकी है अभी बहुत कम जगह पर धान कटाई शुरू हुई है। धान कटनी के बाद किसान अपनी फसल को खेतों में रखे हुए हैं। वहीं कई किसान धान की फसल को खेतों से उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.