मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोंथा तूफान समाप्त होते ही तापमान में वृद्धि होने लगी है। मौसम शुष्क और धूप में गर्मी आने लगी है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि तूफान का असर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन के तापमान में वृद्धि होगी। 15 नवंबर तक इसी तरह का मौसम रहेगा। उसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...