पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोंगलाबांध में नवनिर्मित पार्वती मंदिर सह मां पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ 108 कलश यात्रा निकाली गई। पूरे गांव का वातावरण हर-हर महादेव और जय मां पार्वती के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से शोभायात्रा में भाग लिया, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में भव्य रूप से किया गया। यजमान के रूप में कार्तिक पाल उपस्थित थे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान भुनेश्वर योझा पंडित के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर संतोष पाल, आकाश वर्मा सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.