रुद्रपुर, मार्च 19 -- पंतनगर, संवाददाता। मंगलवार की सुबह टांडा फ्लाईओवर के पास एक कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक मॉल के स्टोर मैनेजर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। सैनिक एन्क्लेव करायल चतुरसिंह रोड देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी नवीन चंद्र पंत ने पुलिस को बताया कि उउनका भाई जगदीश चंद्र पंत पुत्र स्व. हरीश चंद्र पंत मेट्रोपोलिस मॉल के ईजी-बाय में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह मंगलवार को भी सुबह 9.30 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए रुद्रपुर आ रहा था। टांडा फ्लाईओवर के पास उनके भाई की बाइक को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें उनके भाई की मौत हो गई। इस मामले में पंतनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.