गिरडीह, दिसम्बर 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह पथ पर जामतारा स्थित एक मॉल के आवासीय फ्लोर में मंगलवार की सुबह आग लगने से लगभग दो लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आग मॉल के अन्य तल्ले पर फैलती तो बड़ी घटना घट सकती थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मॉल संचालक अकबर अंसारी का पुत्र मोहम्मद नईम अंसारी मॉल के ऊपरी तल्ले में रहते हैं। सुबह धुएं की गंध से उसकी नींद खुली तो देखा कि मॉल के लिफ्ट में आग लगी है। देखते-देखते आग उसके आवासीय परिसर में फैल गयी। आग लगने की खबर होते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक लिफ्ट सहित आवासीय परिसर में रखा दो फ्रिज, एक कूलर, इंटिरियर डेकोरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.