नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में सोमवार शाम एक चालक अपनी ही कार के अंदर मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मृतक 43 वर्षीय नरेन्द्र कुमार अपने परिवार के साथ नोएडा में रहते थे। परिवार में पत्नी, बच्चों के अलावा एक बड़ा भाई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:55 बजे मयूर विहार थाने को पीसीआर कॉल मिली थी कि मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पार...