रांची, फरवरी 14 -- रांची। मॉल ऑफ रांची को वेलेंटाइन थीम पर विशेष रूप से सजाया गया है। यहां आकर्षक डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। खरीदारी के साथ-साथ टैरो कार्ड रीडिंग, कैरिकेचर आर्टिस्ट द्वारा लाइव स्केचिंग और लव मैस्कॉट्स के फ्री हग्स जैसे आयोजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां और गेमिंग जोन लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। मॉल प्रबंधन ने इन विशेष आयोजनों और छूट का आनंद लेने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...