रुद्रपुर, फरवरी 21 -- खटीमा, संवाददाता। पहेनिया-कुटरी बाईपास पर मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वार्ड 2, कंजाबाग पटिया निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्व. गंगा राम शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। लौटते समय केआईटीएम कॉलेज के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 आपातकालीन सेवा ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज खेतीबाड़ी का काम करता था और अविवाहित था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां शीला देवी, बड़े भाई राजकुमार, छोटा भाई प्रमोद और विवाहित ब...