इटावा औरैया, फरवरी 14 -- इटावा, संवाददाता बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके कनेक्शन काट दिए गए तथा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री की टीम ने विजिलेंस को साथ लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी द्वितीय क्षेत्र में सुबह-सुबह चेकिंग अभियान चलाया तो पांच उपभोक्ता बिजली की चोरी करते हुए मिले। यह केवल को बाईपास करके बिजली की चोरी कर रहे थे। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता ने कहा है की चोरी पकड़ने के लिए यह अभियान लगातार जारीरहेगा। शहर के अन्य हिस्सों में भी उपखंड अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.