हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि शनिवार को एक मासिक लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार की देखरेख में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस लोक अदालत में कुल 85 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया गया। इस लोक अदालत में कुल 40 लाख 65 हजार रुपए पर पक्षकारों के बीच सहमति बनी। इस लोक अदालत में सबसे अधिक बिजली के 74 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 3 लाख 50 हजार रुपए पर सहमति बनी। इसके साथ ही मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिनियम के तहत 04 मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें 27 लाख रुपए पर सहमति बनी। चेक बाउंस के 04 मामलों में पक्षकारों के बीच 10 लाख 15 हजार रुपए पर सहमति बनी। वहीं सुलहनीय आपराधिक 03 मामलों का निष्पादन भी किया गया। इस लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.