बुलंदशहर, फरवरी 6 -- नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा के तनाव से दूर रहने के लिए दिए गए प्रेरणादायक और व्यावहारिक सुझावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। छात्रों ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण उपायों, जैसे समय का उचित प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास में वृद्धि और स्वस्थ दिनचर्या को अपनाकर तनाव मुक्त रहने के गुर सीखे। छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे किसी भी समस्या पर अपने माता-पिता और शिक्षकों से खुलकर संवाद करें। प्रबंधक डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गर्ग, राजेश गर्ग, बृजमोहन गुप्ता, सौरव गुप्ता, डॉ. अमोल गर्ग एवं अमन गर्ग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...