वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। विश्व हिंदी दिवस पर मॉरीशस में नौ से 12 जनवरी तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के प्रो.राजमुनि भाग लेंगे। वह 'हिंदी शिक्षण के नवाचारः एक बहु आयामी दृष्टिकोण' विषय पर व्याख्यान देंगे। संगोष्ठी का आयोजन विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरीशस, साहित्य संचय फाउण्डेशन दिल्ली, हिन्दी प्रचारिणी सभा मॉरीशस एवं काशी विद्यापीठ की ओर से किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...