नोएडा, सितम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा। मॉरीशस के सिविल सेवकों के एक दल ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर का भ्रमण किया। इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद किया। भ्रमण के दौरान जिले की प्रशासनिक रूपरेखा, कार्यशैली, विकास मॉडल की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्मार्ट सिटी मिशन, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचा सुदृढ़ीकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...