मैनपुरी, फरवरी 23 -- शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को माताओं के लिए मॉम-फन एक्टिविटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका सुमन चौहान, प्रबंधक नितिन चौहान एवं प्रधानाचार्य डॉ. गौरव अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, टंग ट्विस्टर, मीनार मेकिंग और लेमन स्पून रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। माताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिन्हें बाद में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा. गौरव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अभिभावकों और विद्यालय के बीच संबंध मजबूत होते हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। अंत में प्रबंधक नितिन चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। बच्चों द्वारा अपनी माताओं का उत्साहवर्धन करने से पूरा...