सीवान, दिसम्बर 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा में मॉब लिंचिंग के खिलाफ भाकपा-माले के गुस्सा फूट पड़ा है। पार्टी का कहना है कि इस घटना के जरिए भाजपा साम्प्रदायिक हिंसा का मालौल उत्पन्न कर रही है। इसके विरोध में भाकपा माले ने शहर के ललित बस स्टैंड से प्रतिवाद मार्च मंगलवार को निकाली। मार्च गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, अस्पताल मोड़ होकर गोपालगंज मोड़ पर चंद्रशेखर चौक पहुंच सभा में बदल गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 5 दिसंबर को मुस्लिम कपड़ा फेरीवाले मोहम्मद अतहर हुसैन की बर्बर मॉब लिंचिंग सूबे में कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। घटना के बाद भट्टा गांव और आसपास के इलाके में भय का माहौल है। अतहर हुसैन को केवल मुस्लिम होने के संदेह में घे...