औरंगाबाद, दिसम्बर 16 -- नवादा में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के खिलाफ भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर दाउदनगर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। भाकपा माले के नगर सचिव बिरजू चौधरी के नेतृत्व में यह मार्च भखरुआं मोड़, पटना रोड स्थित माले कार्यालय से शुरू होकर भखरुआं चौराहा होते हुए बाजार रोड लाल मार्केट के पास पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। सभा को पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, नगर सचिव बिरजू चौधरी, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत और नगर सांसद प्रतिनिधि कयूम अंसारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में कपड़ा फेरी करने वाले मो. अतहर हुसैन की मॉब लिंचिंग कर हत्या की घटना ने बिहार में कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना राज्य में लगातार बनाए जा रहे सांप्रदायिक तनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.