पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत, संवाददाता। मार्निंग वॉक पर निकले प्रापर्टी डीलर का शव रामलीला मैदान में पड़ा मिला है। शव के पास ही जहरीले पदार्थ की शीशी और उल्टी भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या कर लेने की बात प्रकाश में आई है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना सुनगढी क्षेत्र के रामलीला मैदान में सोमवार सुबह राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव के पास में ही जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी हुई थी। इसके अलावा उल्टी भी पड़ी हुई थी। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.