गिरडीह, जुलाई 23 -- गिरिडीह। मॉनसून की मेहरबानी से जिले के अधिकांश प्रखंडों में खरीफ की खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। इस साल जून और जुलाई महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश ने किसानों को परेशानी बढ़ा दी थी। अधिक बारिश होने के कारण किसानों को बिचड़ा तैयार करने में परेशानी हुई। इधर चार-पांच दिनों से मौसम ने साथ दिया और बारिश थमी तो धनरोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्व में लगातार बारिश के कारण किसान तेजी से धनरोपनी नहीं कर पा रहे थे और बारिश थमने का इंतजार कर रहे थे। बारिश के कारण खेत लबालब भरे हुए थे। चार पांच दिनों से मौसम ने साथ दिया तो जिले में मंगलवार तक 48 हजार 453 (43.9%) धान की रोपाई हो चुकी है। जिले में 88 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है। मक्का और मोटे अनाज की बुआई भी है बेहतर धान के साथ मक्का और मोटे अनाज की बुआई भी जिले में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.