नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। उत्तर अंडमान सागर और म्यांमार तट के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो 22 सितंबर तक उत्तर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- राजस्थान के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: जाते-जाते मानसून बरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.