बेगुसराय, मई 18 -- बेगूसराय/चेरियाबरियारपुर, हिटी। जिला अंतर्गत पांच स्वास्थ्य संस्थान में नवनिर्मित मॉड्यूलर ओटी एवं मॉड्यूलर लेबर रूम का सामुहिक रूप से उद्घाटन रविवार को सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर से एक साथ किया। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्मित अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और लेबर रूम की सुविधा लोगों को मिलेगी। चेरिया बरियारपुर के साथ-साथ खोदावंदपुर, बरौनी, साहेबपुर कमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बलिया अनुमंडल अस्पताल में भी नवनिर्मित स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार आएगा। अब जिले के लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.