अमरोहा, फरवरी 10 -- गजरौला। हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेने जाने वाले शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को एक मॉडिफाइड ट्रैक्टर ट्राली लेकर युवा शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ, जो 14 फरवरी को वापस लौटेगा। शहर के मोहल्ला भानपुर से शिवभक्तों का जत्था ट्रैक्टर ट्राली से रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को कांवड़ लाने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से मॉडिफाइड कराया गया है। ट्रैक्टर पर डीजे की तर्ज पर बड़े स्पीकर लगे हैं, पहिए भी काफी बड़े हैं। ट्रैक्टर-ट्राली से 20 शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ है। रवाना होने से पहले भोले बाबा के भजनों पर शिवभक्तों ने जमकर डांस किया। बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर वह सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.