भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सदर अस्पताल परिसर में संचालित मॉडल हॉस्पिटल के मुख्य गेट का निर्माण अभी जारी है। सोमवार को मुख्य गेट के ऊपर सदर अस्पताल का लोगो लगाया जा रहा था। वहीं मुख्य द्वार को बांस लगाकर बंद कर दिया गया था। ऐसे में अभी मॉडल हॉस्पिटल में प्रवेश करने के लिए मुख्य मार्ग के बजाय सदर अस्पताल के जांच घर की तरफ से प्रवेश करना पड़ता है। वहीं वाहन भी हॉस्पिटल से 20 मीटर दूर पार्क करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही मॉडल हॉस्पिटल का मुख्य द्वार तैयार हो जाएगा तो मरीजों का प्रवेश इसी द्वार से हॉस्पिटल में होने लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.