गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से शुरू की गई 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स' योजना के तहत गुरुग्राम के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 22 राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएम-श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को एक्सीलेंस स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गुरुग्राम के सेक्टर 4/7 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल को भी इस योजना के तहत चयनित किया गया है। यहां छात्रों को खेलों से जुड़ा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, पेशेवर कोचिंग, फिटनेस और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्कृति मॉडल स्कूल के लिए विस्तृत लेआउट प्लान तैयार कर निदेशालय को भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव मे...