साहिबगंज, मई 8 -- बोरियो प्रखंड के मॉडल स्कूल में सरकार की ओर से प्राप्त स्कूली छात्र-छात्राओं को किट्स रबर, रूल-पेंसिल व कटर आदि का वितरण आज गुरूवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बेसरा ने किया। सहायक शिक्षक सीता राम रक्षित ने बताया कि लगभग 100 छात्र-छात्राओं को किट्स दिया गया। बाकी बचे विद्यार्थियों को शुक्रवार को वितरण किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मुज्जफर इस्लाम, वसीर अहमद, सीता राम रक्षित आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.