आगरा, मार्च 12 -- जिले की पांच हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायत को मॉडल सोलर ग्राम बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से एक करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/परियोजना अधिकारी यूपी नेडा नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के अन्तर्गत जनपद में 5 हजार से अधिक आबादी की ग्राम पंचायतों में प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ ग्राम पंचायत में मॉडल सोलर गांव के रूप में चयनित किया जायेगा। इसके तहत शासन की मंशा के अनुरूप जिले की एक ग्राम पंचायत को चयनित कर प्रदेश में रूफटाप सोलर को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयनित ग्राम पंचायत में ग्रामीण समुदाय को उनकी विद्युत आपूर्ति को पूर्ण करने के लिए आत्मनिर्भर भी बनाया जायेगा। चयनित ग्राम के सभी घरों में सोलर लाइट सिस्टम, जल प्रणाली के संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.