गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- ट्रांस हिंडन। सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत विकसित की जा रही मॉडल सड़कों से जुड़े मार्गों पर भी यातायात सुगम होगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाला है। फर्म इन सड़कों का सर्वे कर सुगम यातायात की डीपीआर बनाएगी, जिसके आधार पर कार्य शुरू होगा। सीएम ग्रिड योजना में सड़कों को मॉडल के रूप में इस तरह पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले भी सुरक्षित सफर कर सकें। इन सड़कों को निकट भविष्य में भी खोदा नहीं जाएगा, क्योंकि पहले ही पेयजल, सीवर, गैस, बिजली, इंटरनेट आदि की लाइनों को शिफ्ट करने के साथ अतिरिक्त डक्ट भी बनाया जा रहा है। पहले चरण में राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर से नागद्वार और मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की सड़क को विकसित किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.