लातेहार, मार्च 25 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के मकईयाटांड़ स्थित मॉडल विद्यालय में वर्ष 2025 के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से शुरू कर दी गई है। जो 15 अप्रैल तक निर्धारित है। इच्छुक छात्र-छात्रा जिसकी उम्र 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष हो ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र परिषद के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से भरा जाएगा। फार्म वैसे विद्यार्थी भर सकते हैं जो पांचवी या छठी में अध्यनरत है। नामांकन कि प्रवेश परीक्षा 4 में 2025 को निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा सौ अंको का होगा। जिसमें अंग्रेजी के 30 अंक,गणित के 30,सामाजिक विज्ञान के 40 अंक का होगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.