रांची, फरवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 82 मॉडल विद्यालयों में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी अब 7 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी 9 मार्च तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का अनुमोदन सुनिश्चित करेंगे। पूर्व में निर्धारित समय-सीमा में विस्तार देते हुए विभाग ने यह निर्णय छात्रहित में लिया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...