फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- शिकोहाबाद में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मॉडल यूथ ग्राम सभा पुरस्कार के लिए जिला फिरोजाबाद के अरांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंथरी के ग्राम प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार, शिकोहाबाद ब्लॉक की फतेहपुर करखा के राहुल पाठक को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत महामंडपम में सम्मानित किया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने पंचायत में किए गए कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, सचिव विवेक भारद्वाज थे।दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में राष्ट्रीय पुरष्कार का आयोजन किया जिसमें ग्राम पंचायत कंथरी के ग्राम प्रधान इंजी प्रदीप कुमार ने ग्राम पंचायत में स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम, मॉडल ग्राम पंचायत सचिवालय, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वाटर फिल्टर चैम्बर, ...