पटना, जनवरी 9 -- बिहार के नवोदय विद्यालयों में आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा कार्यक्रम ने छात्रों को लोकतंत्र की बुनियादी समझ के साथ आत्मविश्वास की नयी उड़ान दी है। राज्य के 39 नवोदय विद्यालयों में हुए इस आयोजन में छात्रों ने सिर्फ बोलना ही नहीं, बल्कि नेतृत्व करना, सामूहिक निर्णय लेना और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना भी सिखाया गया है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि हाल ही में राज्य के नवोदय विद्यालयों में स्थानीय सरकार के बारे में जानकारी को लेकर मॉडल युवा ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ग्राम सभा जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें भविष्य के सक्रिय नागरिक के रूप में तैयार करना है। मॉडल युवा ग्राम सभा के मंच पर छात्रों ने गांव की समस्याओं, विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.