बलिया, अक्टूबर 18 -- नगरा। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता हुई। इसमें परिषदीय उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने किया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को बीईओ राम प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। बीएसए ने बच्चों के मॉडल एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। विज्ञान विशेषज्ञ समूह द्वारा बच्चों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया जिसमें अंवराइ कला न्याय पंचायत के बच्चों के मॉडल को प्रथम प्रथम स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में नगरा ब्लॉक के 45 विद्यालयों से प्रति विद्यालय तीन बच्चे कुल 135 बच्चों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.