बदायूं, फरवरी 8 -- बदायूं। जीलॉट पब्लिक स्कूल में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका विषय अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि धीरज सक्सेना ब्लॉक प्रमुख समरेर ने किया। मॉडल प्रतियोगिता में जीलॉट पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक विवेक जौहरी ने कार्यक्रम का महत्व बताया एवं विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न वितरित किये। राजकीय पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। संभल जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राजू सिंह, विद्यालय डायरेक्टर रश्मि दीक्षित, मैनेजर सोनाली सचदेवा, प्रधानाचार्य ज्योति लता मौजूद थे।

हि...