बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। सदर विधायक1100 पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मंगलवार के लिए विधानसभा क्षेत्र के गांव सितावनगर में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास किया। इसके अलावा विधायक ने नेकपुर में विधायक निधि से निर्मित 15 लाख की सीसी का लोकार्पण भी किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सितावनगर में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास हुआ है, यहां पर सरकार की तरफ से एक दुकान बनाई जाएगी, जहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दुकान पर राशन के साथ-साथ प्रतिदिन उपयोग में आने वाली घरेलू सामग्री भी एक छत के नीचे मिलेगी। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। वर्तमान में डबल इंजन सरकार गरीब लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। सदर विधानसभा में शत प्रतिशत लोगों को राशन वितरण हो रहा है। सरकार की मंशा है कि गरीब लोगों को सभी मूलभ...