कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के ओसा रोड पर निर्मित कराए जा रहे मॉडल तालाब का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण मानक के अनुरूप ही होना चाहिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मंझनपुर ने डीएम को बताया कि फर्म के ब्लैक लिस्ट हो जाने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। नगर निकाय बोर्ड की बैठक में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया था और अनुमोदन भी हो गया है। इस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी को टेंडर का कार्य कराकर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं मॉडल तालाब को सुव्यवस्थित व आकर्षक ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्मित कराए जा रहे पक्का तालाब के बगल में स्थित नाली की साफ-सफाई ठीक ढंग से न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी स...