रोहित, दिसम्बर 17 -- बिहार में सफेद क्रांति का ब्लूप्रिंट बिहार पशु विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया गया है। इसे विश्वविद्यालय के कुलपति और 'मुर्रा मैन ऑफ इंडिया' के नाम से ख्यात पशु वैज्ञानिक डॉ.इंद्रजीत सिंह ने तैयार कराया है। ब्लूप्रिंट में राज्य के पशुपालकों को देसी के साथ-साथ जर्सी गाय और भैंस पालन को बढ़ावा देने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के अनुसार देसी के साथ-साथ जर्सी गायों के पालन से पशुपालकों के लाभ में काफी इजाफा होगा। अमेरिका और कनाडा में भी होल्स्टीन फ्राइजियन (एचएफ) नस्ल की गाय के साथ जर्सी गाय पालने का सफल प्रयोग हो चुका है। जर्सी गाय का आकार कम होने के कारण इसको पालने का खर्च भी अपेक्षाकृत कम होता है और बीमारियां भी इनमें कम फैलती है।दो लाख लीटर का फॉर्म हो रहा तैयार राज्य के पशुपालकों के लिए पटना स्थित संजय गांधी डेयरी प्...