साहिबगंज, मई 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में पर्यावरण और राजमहल की पहाड़ियां विषय को लेकर सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑफलाइन एवं हाइब्रिड माध्यम से 27 मई को होगा। इसे लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सोमवार को शिक्षकों के साथ बैठक की। मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करना और राजमहल की ऐतिहासिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्त्वपूर्ण पहाड़ियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। सेमिनार में पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं, साहित्यकारों व विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के लिए प्रो. डॉ. कुनुल कंदीर, कुलपति, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका) को मुख्य संरक्षक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.