धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद/बलियापुर, हिटी। कोयला सचिव विक्रम देवदत्त शुक्रवार को बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचे। उन्होंने विस्थापितों से बात की। उन्होंने कहा कि भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों से पुनर्वासित होकर आए विस्थापितों को सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। बेलगड़िया को मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस यहां टीओपी का निर्माण कर रही है। विस्थापितों को प्रीमियम सोसाइटी में अपार्टमेंट की तर्ज पर आवास आवंटित कराने का प्रयास किया जाएगा। झरिया भारत सरकार के दिल के करीब है। 2016 में जो समस्याएं थीं, अब वह नहीं रहेंगी। मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बेलगड़िया में बसाए जाने वालों को घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है। डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि रोजगार से जोड़ने के लिए 20 बेरोजगार युवकों को ई-रिक्शा दी गई है।...