दरभंगा, दिसम्बर 14 -- दरभंगा। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों के लिए मॉडल टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा विद्यालय पर एक समान समान लागू रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूर्व की भांति विद्यालय खुलने का समय 9:30 बजे और बच्चों की छुट्टी चार बजे होगी। एमडीएम एवं मध्यांतर का समय 12 से 12:40 बजे निर्धारित किया गया है। प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी। सुबह 9:30 से 10 बजे का समय प्रार्थना आदि के लिए निर्धारित किया गया है। इस अवधि में सबसे पहले बच्चों का गेटअप, पोशाक, बाल और नाखून की जांच शिक्षक करेंगे। प्रार्थना में बिहार गीत आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन एवं अन्य परिचर्चा कराई जाएगी। असेंबली में सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.