देवरिया, जनवरी 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कस्बा सलेमपुर निवासी एक युवक ने मॉडल गांव के लिए आवंटित दस लाख रुपये के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए बीडीओ से शिकायत की है। अनवरुद्दीन पुत्र मोहिउद्दीन ने सोमवार को तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके गांव को मॉडल गांव बनाए जाने के लिए शासन से दस लाख रुपये की धनराशि आवंटित हुई थी। उक्त धनराशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों में न कर पास के गांव में नाली निर्माण व अन्य कार्यों पर खर्च कर दिया गया। इसकी जांच की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...