साहिबगंज, जून 24 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत सत्र 2024-28 की यूजी सेमेस्टर 1 की परीक्षा का शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। मौके पर केंद्राधीक्षक सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में मॉडल कॉलेज व बीएलएनएल बोहरा कॉलेज के कुल 402 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था। हालांकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मौके पर परीक्षा प्रभारी पर्यवेक्षक विकास कुमार चौधरी, सुरक्षाकर्मी बाबू शरण मुर्मू , परीक्षा नियंत्रक डॉ विवेक कुमार महतो , डॉ रमजान अली, डॉ अमित कुमार. डॉ अरविंद , कर्मों मोहन, सुमित , बबलू, प्रकाश ,उषा देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.