साहिबगंज, मार्च 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज (मुरली)में मंगलवार को आदिम जनजाति के नेता पतरस मालतो का भव्य स्वागत किया गया। आदिम जनजाति के नेता बिशप पतरस मालतो मॉडल कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने ने प्रधानाचार्य से आदिम जनजाति के छात्रों की शैक्षणिक सुविधाओं पर चर्चा किया। इस दौरान बिशप पत्रास मल्टो ने आदिम जनजाति के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा की मांग उठाई और अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया। मुजफ्फरपुर कॉलेज के शिक्षक गण और छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.