कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को जिला पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कुबरी गंगा घाट की साफ-सफाई कराते हुए मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्देश ईओ नगर पंचायत कड़ा को दिया। उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा भी की। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी को शेष 199 ग्राम पंचायतों में भी ग्रीन चौपाल का गठन कर नियमित रूप से ग्रीन चौपाल का आयोजन कराने के निर्देश दिए। विशिष्ट वनों के संरक्षण के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएय। खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित वेटलैण्ड पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.