मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय। सदर अस्पतालों में मरीजों के फीडबैक के आधार पर सुविधाएं सुधारी और बदली जाएंगी। फीडबैक लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी सदर अस्पतालों में जगह-जगह क्यूआर कोड लगा रहा है। मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल में इसकी शुरुआत की गई है। मरीज या तीमारदार इसे स्कैन कर अपनी राय और सुविधाओं में कमी की जानकारी दे सकेंगे। क्यूआर स्कैनर के जरिए दी गई राय सीधे अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचेगी। इसकी एक कॉपी राज्य स्वास्थ्य विभाग के पास भी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय आने वाली शिकायतों और उसके समाधान पर नजर रखेगा। साथ ही हर महीने इसकी समीक्षा भी करेगा। स्कैनर के जरिए राय देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ओपीडी से रजिस्ट्रेशन तक पर दे सकेंगे फीडबैक : सदर अस्पताल में आने वाले मरीज ओपीडी में इलाज से लेकर रजिस्ट्रेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.