मधुबनी, जनवरी 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। मॉडल अस्पताल भवन जिस उद्देश्य से बनाया गया था, वह अब तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। खासकर आयुष चिकित्सा पद्धति से जुड़े मरीजों के लिए यह अस्पताल उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। जिस थर्ड फ्लोर पर देसी चिकित्सालय संचालित होना था,वहां फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इससे आयुर्वेद,यूनानी और होमियोपैथी जैसी देसी चिकित्सा में भरोसा रखने वाले मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बने इस मॉडल अस्पताल में देसी चिकित्सालय के लिए अलग से थर्ड फ्लोर आवंटित है। यहां चिकित्सकों के कक्ष, अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों के विंग और जनरल वार्ड तक बनाए गए हैं। बावजूद इसके अब तक देशी चिकित्सालय को यहां शिफ्ट नहीं किया जा सका है। वर्तमान में यह चिकित्सालय करीब 28 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देकर एक निज...